HEALTH MAJOR ISSUES IN INDIA
मुहांसे क्या होते हैं? ये तब होते हैं जब ग्रंथियों से निकलने वाले तेल, बैक्टीरिया और मृत कोशिकाओं के जमाव से त्वचा के रोम छिद्र अवरुद्ध हो जाते हैं और उनमें सूजन आ जाती है। एलोपेशिया एरियाटा एलोपेसिया एरेटा क्या है? यह एक ऐसी स्थिति है जो बालों के रोम (जो बाल बनाते हैं) को प्रभावित करती है। अधिकतर मामलों में, बाल छोटे, गोल धब्बों के रूप में झड़ते हैं। रीढ़ के जोड़ों में गतिविधि-रोधक सूजन एंकिलोसिंग स्पोंडिलाइटिस क्या है? यह एक प्रकार का गठिया है जो रीढ़ की हड्डी को प्रभावित करता है, आमतौर पर रीढ़ की हड्डी के उस हिस्से में लालिमा, गर्मी, सूजन और दर्द पैदा करता है जहां यह श्रोणि से जुड़ती है। वात रोग गठिया जोड़ों की सूजन है जिससे अकड़न या दर्द हो सकता है। इसके लक्षणों और उपचारों के बारे में अधिक जानें। ऐटोपिक डरमैटिटिस एटॉपिक डर्मेटाइटिस क्या है? यह एक त्वचा रोग है जिससे बहुत खुजली होती है। खुजली करने से त्वचा लाल हो जाती है, सूजन आ जाती है, दरारें पड़ जाती हैं, साफ तरल पदार्थ निकलता है, पपड़ी जम जाती है और त्वचा छिलने लगती है। ऑटोइम्यून रोग ऑटोइम्यून बीमारियों में, ऑटोएंटीबॉडीज़ नाम...